पुलिस ने लापता छात्र को ढूंढ निकाला
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर के खानपुर पुलिस ने 12वीं कक्षा के लापता छात्र को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। छात्र रायसी के एक स्कूल में गया था लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें बनाई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे बालावाली तिराहे और एक टायर फैक्ट्री के सामने से बरामद किया।

लक्सर। खानपुर पुलिस ने 12वीं कक्षा के लापता छात्र को बरामद कर परिजनों के सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा रायसी के एक स्कूल में गया था लेकिन वापस नहीं लौटा था। इसके बाद उन्होंने आसपास उसके दोस्तों में उसकी तलाश की थी। पुलिस ने उसकी तलाश में दो टीमें लगाई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसकी लोकेशन पहले लक्सर के बालावाली तिराहे पर उसके बाद एक टायर फैक्ट्री के सामने मिली थी, बताया कि पुलिस टीम ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


