नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को जेल भेज दिया।

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने तहरीर देकर सलमान निवासी लाठरदेवा शेख, झबरेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।