कोचिंग गई छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज
कलियर। कोचिंग गई एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश

कोचिंग गई एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से यूपी के बरेली व हाल कलियर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री 3 मार्च की शाम दरगाह क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए गई थी लेकिन कोचिंग के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


