सैन्यकर्मी के मकान पर लगाई सील, ग्रामीणों ने जताया विरोध
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
सैन्यकर्मी के मकान पर लगाई सील, ग्रामीणों ने जताया विरोधसैन्यकर्मी के मकान पर लगाई सील, ग्रामीणों ने जताया विरोधसैन्यकर्मी के मकान पर लगाई सील, ग्रामी
रुड़की, संवाददाता। मंडावली गांव निवासी एक सैन्यकर्मी के मकान को एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया। आरोप है कि मकान स्वामी को कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और सीधे सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई। इस पर सैन्यकर्मी और ग्रामीणों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी अनिल कुमार बीएसएफ में हैं। वर्तमान में उनकी दिल्ली में तैनाती है। सोमवार की सुबह एचआरडीए की टीम उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंची और सील की कार्रवाई कर दी। इस पर सैन्यकर्मी और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
ये भी पढ़ें:तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


