कृषि में कम पानी में उन्नत खेती समय की मांग: डॉ पुरुषोत्तम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीधनौरी के कृषि विज्ञान केंद्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापना दिवस पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को जल के सीमित संसाधन के उपयोग और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कहा गया कि फसल उत्पादकता और आय बढ़ाने के लिए इस प्रणाली को अपनाना आवश्यक है।

धनौरी, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी में शनिवार को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापना दिवस पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में जनपद के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने कृषकों को बताया कि जल एक सीमित प्राकृतिक संसाधन है, जिसका उपयोग हमें बहुत सोच समझ कर अब करना होगा। पानी के इस्तेमाल में बेहतर दक्षता, फसल की उत्पादकता और कृषको की आय में वृद्धि के लिए आज सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को कृषि में अपनाना समय की मांग है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


