रुड़की में 37.5 डिग्री पहुंचा पारा, लोग रहे बेहाल

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को गर्मी ने लोगों को फिर परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25

रुड़की में 37.5 डिग्री पहुंचा पारा, लोग रहे बेहाल

रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को गर्मी ने लोगों को फिर परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत और शाम के समय 46 प्रतिशत दर्ज की गई। आर्द्रता अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी एहसास हुआ। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलती रही।

बीते 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई। बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। चिकित्सकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। बुधवार को सूर्योदय सुबह 5:18 बजे और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का असर बना रह सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।