कैंपस पोएट्री काव्य संग्रह का विमोचन
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून में मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और साहित्य पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैंपस पोएट्री काव्य संग्रह का विमोचन हुआ। मुख्य वक्ता रमेश भटेजा ने छात्रों को प्रेरित...

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून की ओर से मेंटल हेल्थ स्वच्छता व साहित्यिक विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैंपस पोएट्री काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन अंकिता जोशी, अनिल दीक्षित व समाजसेवी रमेश भटेजा आदि ने काव्य संग्रह का विमोचन किया। रमेश भटेजा मुख्य प्रेरक व वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और साहित्य लेखन विषय पर प्रेरित किया। रमेश भटेजा को स्पेक्ट्रम ऑफ थॉट्स अलंकरण से अलंकृत करते हुए मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को डॉ. पिंकी ने भी संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




