ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभूमिया नगर के लोगों ने नाली बनवाने की मांग की

भूमिया नगर के लोगों ने नाली बनवाने की मांग की

नाली निर्माण न होने से भूमिया नगर क्षेत्र में फैल रही गंदगी रुड़की। हमारे संवाददाता रुड़की स्थित भूमिया नगर वासियों ने क्षेत्र में नाली निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।...

भूमिया नगर के लोगों ने नाली बनवाने की मांग की
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 26 Apr 2019 04:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमिया नगर के लोगों ने नाली निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में नाली निर्माण के बिना फैल रही गंदगी के बारे में नगर निगम अधिकारियों को बताया। साथ ही जल्द ही क्षेत्र में नाली निर्माण करने की मांग की।सलेमपुर राजपुताना के निकट भूमिया नगर में नालियों के नहीं होने से क्षेत्रवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों में योगेश सैनी, कविता सैनी, पूजा सुनैना का कहना है नालियां नहीं होने के कारण घरों का पानी आसपास खाली पड़े प्लॉट में जमा हो रहा है। प्लॉटों में जमा पानी से मक्खी और मच्छर क्षेत्र में बढ़ने लगे हैं। जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में नाली निर्माण की मांग की। नगर निगम अधिकारियों ने आचार संहिता खत्म होने के बाद ही कार्य करवाने का आश्वासन क्षेत्रवासियों को दिया। क्षेत्रवासियों ने अपनी शिकायत नगर आयुक्त और नगर निगम के जेई को सौंपी। नाली निर्माण की मांग करने वालों में योगेश, प्रवीण सैनी, राकेश कुमार, अश्वनी, साधुराम, जनेश्वर, पिंकी शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, अंकुर सैनी, कविता सैनी, मोनू वर्मा, सुनैना उपाध्याय, रामकुमार, सोनू, प्रमोद, विकास शर्मा, पूनम रानी, अमित वर्मा, ईश्वर चंद, जम्बू प्रसाद आदि हैं।नगर आयुक्त पीसी डंडरियाल ने कहा कि आचार संहिता के चलते अभी निर्माण कार्य संभव नहीं है। आचार संहिता के बाद मौके पर टीम भेजकर कार्य योजना बनाई जाएगी। जिसके बाद ही निर्माण कार्य संभव हो पाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें