एकादशी के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर। कस्बे में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में कामदा एकादशी के अवसर पर बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को कामदा एकाद

एकादशी के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लक्सर। श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को कामदा एकादशी के अवसर पर मंदिर के पंडित कान्हा महाराज नें फूलों से बाबा का शृंगार किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कीर्तन कर खाटू जाऊंगी सखी, लौट के नहीं आऊंगी सखी और राधा नाम की लगवाई फूलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। एकादशी के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर भंडारे का आयोजन किया।इस मौके पर रविंद्र सिंह, नरेश कश्यप, नीरज गोयल, अध्यक्ष अबरीश गर्ग, जसवीर सिंह, अभिनव शर्मा, बृजेश कौशिक, रश्मि गर्ग, पवन गर्ग, इशांक गर्ग, वासु शर्मा, अभिनव शर्मा, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।