ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की शहर में जल्द शुरू होंगे विकास के कई काम

रुड़की शहर में जल्द शुरू होंगे विकास के कई काम

नगर निगम के मेयर ने बताया की दो दिन टेंडर बिक्री किए जायेंगे। जबकि 3 से 5 सितंबर तक टेंडर खोलने की तिथि तय की गई है। कोरोना वायरस ने विकास की गति को भी काफी हद तक रोक दिया है। रुड़की नगर निगम...

रुड़की शहर में जल्द शुरू होंगे विकास के कई काम
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 31 Aug 2020 03:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम क्षेत्र में थमी विकास की रफ्तार जल्द ही गति पकड़ेगी। नगर निगम क्षेत्र में छह करोड़ की लागत से होने वाले 81 विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। नगर निगम के मेयर ने बताया कि दो दिन टेंडर बिक्री किए जाएंगे। जबकि तीन से पांच सितंबर तक टेंडर खोलने की तिथि तय की गई है।

कोरोना वायरस ने विकास की गति को भी काफी हद तक रोक दिया है। रुड़की नगर निगम के अधिकारियों ने निगम क्षेत्र में छह करोड़ की धनराशि से करीब 81 कार्यों को करने की योजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। लेकिन इसी दौरान नगर निगम के कुछ ठेकेदार एवं जेई सहित अन्य कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए। नगर निगम अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर निगम को बंद कर दिया था। जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई थी। टेंडर प्रक्रिया स्थगित करने से नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की गति पर अचानक ब्रेक लग गया था। लेकिन नगर निगम क्षेत्र में होने वाले इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया फिर से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि आज से सभी विकास कार्यों के टेंडर की बिक्री कर दी जाएगी जो कि 2 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक इन सभी टेंडरों को खोलने की प्रक्रिया को भी आरंभ किया जाएगा। बताया कि नगर निगम द्वारा जारी 81 कार्यों में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, नाली निर्माण जैसे विकास कार्य को जगह दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें