Roorki News: मनीष परमार बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: रुड़की के एनएसयूआई में मनीष परमार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उन्होंने उनका स्वागत किया। मनीष ने कहा कि वे छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मनीष परमार बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष
Roorki News: रुड़की। एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मनीष परमार को रुड़की जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मनीष परमार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान शिवकुमार चौधरी, अनिल परमार, आर्यन चौधरी, कन्हैया चौधरी, शिवम चौधरी, शुभम टिकोला, अमन टिकोला, तरुण कुमार, तुषार राणा, विशाल पंडित, सार्थक त्यागी, यश गुप्ता, अंकुर, सुधांशु चौधरी, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।


