मंगलौर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मंगलौर में लिब्बरहेड़ी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक रुड़की से घर लौट रहा था जब तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया और बाद में दिल्ली के एम्स रेफर किया गया।

मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हादसे में एक 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद (थाना पुरकाजी) के ग्राम केलनपुर निवासी सतबीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रोहित 27 मार्च को रुड़की से बाइक से अपने घर लौट रहा था। दोपहर करीब 3:00 बजे वह मंगलौर नहर पुल पार कर लिब्बरहेड़ी रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी।
अज्ञात चालक वाहन को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल रोहित को सीएचसी मंगलौर में भर्ती कराया। वहां से उसे मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


