क्षेत्राधिकारी ने सुनी पेंशनरों की समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन
मंगलौर। क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस पेंशनरों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त पुलि
मंगलौर। सीओ अभिनय चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस पेंशनरों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। सीओ अभिनय चौधरी ने सभी पेंशनरों से व्यक्तिगत रूप से परिचय किया और उनके स्वास्थ्य व वर्तमान पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समय के साथ बदलती सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए पेंशनरों के अनुभवों को साझा किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों को आ रही किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या व्यक्तिगत समस्याओं को सुनना था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


