Mangalour Road Tractor Trolley Accident Leaves Six Injured ट्रैक्टर ट्रॉली पटलने से छह लोग घायल, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsMangalour Road Tractor Trolley Accident Leaves Six Injured

ट्रैक्टर ट्रॉली पटलने से छह लोग घायल

मंगलौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जैनपुर झंझेड़ी के लोग चेहल्लुम में शामिल होने जा रहे थे। ट्रैक्टर के साइड ब्रेक चिपक जाने से यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 16 Aug 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर ट्रॉली पटलने से छह लोग घायल

मंगलौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार दोपहर को जैनपुर झंझेड़ी निवासी कुछ पुरुष, महिलाएं और बच्चे ट्रैक्टर ट्रॉली से मंगलौर में चेहल्लुम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ये लोग मंगलौर मार्ग पर कर्बला के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया कि ट्रैक्टर के साइड ब्रेक चिपक जाने से हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटने से चालक काला और रिजवान की पत्नी और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास और मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आए लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में दो बच्चों समेत कुल छह लोगों को चोटें आई हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। बाद में पुलिस ने दूसरे वाहन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।