ई-रिक्शा से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, बाइक सवार अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीमंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार

मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्रता में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को एक कॉलेज की छात्रा ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी। अब्दुल कलाम चौक पर उतरने के बाद रोड क्रॉस कर अपने मोहल्ले की ओर बढ़ने पर एक अज्ञात बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगा।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाइक सवार युवक ने उसके साथ अश्लील टिप्पणियां और इशारे किए। छात्रा ने इसका विरोध करना चाहा, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर थप्पड़ मार दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


