गोकशी और अपहरण के मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 28, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत इनामी है, जबकि दूसरा नाबालिग के अपहरण और धमकी देने का आरोपी है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पहले भी इनसे संबंधित मामलों में कार्रवाई की थी।

गोकशी और अपहरण के मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत इनामी अपराधी है, जबकि दूसरा नाबालिग के अपहरण और धमकी देने के मामले में नामजद था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा भंहेडा के जंगलों में करीब डेढ़ माह पूर्व प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना पर पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की थी। घटना में पुलिस ने मौके से शकील नामक आरोपी को प्रतिबंधित मांस और कटान के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर अमजद निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर फरार होने में कामयाब रहा था।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी अमजद पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।