फैक्ट्री से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mar 13, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

​मंगलौर। बिझौली स्थित रबर फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले में मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के प

फैक्ट्री से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​मंगलौर। बिझौली की रबर फैक्ट्री में चोरी के मामले में मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया कीमती सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। ​फ्रेंड्स कॉलोनी, बिझौली स्थित फैक्ट्री के मालिक निशांत गौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि फैक्ट्री में पिछले 2-3 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी अंकित पाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रबर मशीन का गियरबॉक्स चुरा लिया था। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। ​पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित पाल निवासी पेसिफिक होटल के पीछे, दिल्ली रोड को धर दबोचा।

पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर गियरबॉक्स के वे हिस्से और अन्य कीमती सामान भी बरामद कर लिया है, जो घटना के बाद से गायब थे। ​ पुलिस नहीं गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।