विधायक ने बिनारसी गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

भगवानपुर, संवाददाता। शुक्रवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बिनारसी गांव में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान

विधायक ने बिनारसी गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया

भगवानपुर। विधायक ममता राकेश ने बिनारसी गांव में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का उदघाटन किया। कहा कहा कि क्षेत्र का विकास और बेहतर सड़क सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जर्जर सड़कों को ठीक कराया जा चुका है, जबकि शेष मार्गों पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। इस मौके पर नईम प्रधान, धर्मवीर प्रधान, तालीम बीडीसी, ताज मोहम्मद, शमशाद, अमित त्यागी, डॉ. कलीम, गुड्डा, आलीशान, शहजाद, बालेश्वर, अनिल, इसरार, सूफियाना और गुरुवचन त्यागी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।