कंपनी से कॉपर केबल चोरी, केस दर्ज

Mar 01, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

झबरेड़ा, संवाददाता। क्षेत्र स्थित कंपनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ म

कंपनी से कॉपर केबल चोरी, केस दर्ज

क्षेत्र स्थित कंपनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झबरेड़ा क्षेत्र के गांव लाठरदेवा हुन स्थित असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक बाबूदास निवासी राजविहार कॉलोनी, ढन्डेरा, रुड़की द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी की देर रात करीब 1:45 बजे अज्ञात चोरों ने कंपनी के एक भवन में सेंध लगाई। चोरों ने वहां से बिजली का लगभग 70 मीटर लंबा कॉपर केबल चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि कंपनी परिसर से कीमती कॉपर केबल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।