सोहलपुर-हद्दीपुर मार्ग पर गहरे गड्ढों के बीच आवाजाही मुश्किल

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

कलियर, संवाददाता। क्षेत्र में कलियर से मानुबास को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सोहलपुर और हद्दीपुर के बीच करीब 50 मीटर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गय

सोहलपुर-हद्दीपुर मार्ग पर गहरे गड्ढों के बीच आवाजाही मुश्किल

क्षेत्र में कलियर से मानुबास को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सोहलपुर और हद्दीपुर के बीच करीब 50 मीटर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इन गड्ढों में भरे मार्ग पर राहगीरों और स्कूली बच्चों की आवाजाही मुश्किल और खतरनाक बना दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। सड़क पर जमा पानी के कारण यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढे कितने गहरे हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

इतना ही नहीं, जब बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं तो गंदे पानी के छींटे दूर तक उड़ते हैं, जिससे राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों नूर अली, नदीम, इकबाल, सौरभ, तेलु, गुलबहार, सोनू, नवीन, तेजपाल, पदम, धीरज, नोमान, शोएब, राजेश, देशराज, महिपाल, टिल्लू, राजू, दिलशाद, इरफान, प्रमोद और नीरज का कहना है कि सड़क की इस बदहाल स्थिति को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।