महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में तैयारियां पूरी

Feb 14, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शहर के शिवालयों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें मंदिरों की सफाई, फूल सज्जा और विशेष पूजा-अर्चना शामिल है। श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप का आयोजन होगा। इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है, और कई ने पहले ही पंजीकरण कराया है।

महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में तैयारियां पूरी

महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के शिवालयों में शनिवार को तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों की साफ-सफाई, फूल सज्जा और रोशनी का कार्य पूरा कर लिया गया है। पंचशील काली माता मंदिर, सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की रूपरेखा तय कर ली गई है। रविवार को ब्रह्ममुहूर्त से जलाभिषेक का क्रम शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। मंदिर समितियों की ओर से रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्था की गई है।

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक को लेकर इस बार विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अधिकांश पुरोहितों का समय पहले ही बुक हो चुका है। कई श्रद्धालुओं ने एक सप्ताह पूर्व ही परिवार सहित रुद्राभिषेक के लिए अग्रिम पंजीकरण कराया। इसके चलते कुछ लोगों को मनचाहा समय नहीं मिल पाया। शिवभक्त अमन सिंह, नूतन पाल, जोगिंद्र सिंह आदि का कहना है कि करीब सप्ताह भर पहले की रुद्राभिषेक के लिए पुरोहित से समय ले लिया था। वहीं आनंदी, शुभम का कहना है कि उन्हें देर शाम का समय मिल पाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;