पुलिस ने लौटाए खोए 18 मोबाइल

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

लक्सर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के 18 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी स

पुलिस ने लौटाए खोए 18 मोबाइल

पुलिस ने लौटाए खोए 18 मोबाइल लक्सर। कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के 18 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन रिकवरी चलाया जा रहा है। इसके तहत खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे जा रहे हैं। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस ने सीईआईआर के माध्यम से 18 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं, जिनकी कुल कीमत 3 लाख 3 हजार 562 रुपये है। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल फोन उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों से बरामद किए गए हैं।

फोटो समाचार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।