गैस एजेंसियों के बाहर लगी रही लंबी लाइन

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

लक्सर में मंगलवार को गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ग्राहक सिलेंडर के लिए पहले से लाइन में लगते हैं, लेकिन गैस खत्म होने के कारण कई को वापस लौटना पड़ा। हरी प्रिया और अन्नपूर्णा गैस एजेंसी पर गैस की किल्लत जारी है, जिससे ग्राहक दिनभर इंतजार करते हैं।

गैस एजेंसियों के बाहर लगी रही लंबी लाइन

लक्सर, संवाददाता। मंगलवार को गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। उपभोक्ता अपने सिलेंडर के इंतजार को पहले लाइन में लगकर अपने नंबर की पर्ची लेकर सिलेंडर लिया। बाद में सिलेंडर खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। हरी प्रिया गैस एजेंसी और अन्नपूर्णा गैस एजेंसी पर गैस की किल्ल्त बरकरार है। इसके चलते दिन निकलते ही ग्राहकों की लंबी लाइन एजेंसी के बाहर लग जाती है, फिर ग्राहक अपने सिलेंडर का इंतजार करते रहते हैं। मंगलवार को भी अपने सिलेंडर के इंतजार में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।