सरकार से की ईरान में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी की मांग

Mar 03, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

​मंगलौर, संवाददाता। पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों ने मंगलौर में भी बेचैनी पैदा कर दी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के का

सरकार से की ईरान में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी की मांग

विधायक काजी निजामुद्दीन ने मंगलवार को सरकार से ईरान में फंसे नगर के 36 से अधिक छात्रों के वहां से सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि मंगलौर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 36 से ज्यादा छात्र और नागरिक इस समय ईरान के विभिन्न हिस्सों में हैं। युद्ध की स्थिति के कारण वहां हवाई सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था अनिश्चित बनी हुई है। कहा कि राज्य सरकार तत्काल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधे, ताकि इन नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।