Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsLegal Literacy Camp Under PM s De-addiction Campaign in Jasapur Ranjitpur
बच्चों को कापियां और बुजुर्गों को बांटे गए कंबल

बच्चों को कापियां और बुजुर्गों को बांटे गए कंबल

संक्षेप:

लक्सर, संवाददाता। निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से प्रधानमंत्री नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को जसपुर रणजीतपुर गांव के सरकारी स्कूल में वि

Nov 23, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से प्रधानमंत्री नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को जसपुर रणजीतपुर गांव के सरकारी स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समिति की ओर से गांव के बुजुर्गों को कंबल और स्कूली बच्चों को कापियां वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार को भी टूटने की कगार पर ले जाता है। महंगे नशे की लत लगने पर कई युवा अपराध की राह पकड़ लेते हैं, इसलिए समाज को जागरूक होना बेहद जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समिति अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश रस्तोगी ने कहा कि परिवारों को अपने युवाओं पर सतर्क नजर रखनी चाहिए, ताकि वे नशे की दलदल में फंसने से बच सकें। यदि किसी को नशे से मुक्ति की जरूरत है, तो समिति सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। वकील शुभ्र रस्तोगी ने शिक्षा का अधिकार कानून और पोक्सो अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, अजय ठाकुर और राहुल सूरी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। शिविर के प्रारंभ में ग्रामीणों को नशा त्यागने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से स्कूली बच्चों को नि:शुल्क कॉपियां और बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए गए।