ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर गई महिला

पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर गई महिला

बच्चों को छोड़कर महिला अपने प्रेमी के घर चली गई। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग की। लेकिन महिला ने परिवार के...

पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर गई महिला
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 08 Mar 2021 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पति और बच्चों को छोड़कर महिला अपने प्रेमी के घर चली गई। पुलिस ने महिला की काउंसिलिंग की। लेकिन महिला ने परिवार के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। मामला दो पक्षों से जुड़ा है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से करीब पांच दिन पूर्व चार बच्चों की मां घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला का मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। काफी समय से दोनों के बीच घर से भागने की प्लानिंग चल रही थी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो परिजनों ने महिला को बरामद करने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की ओर से दिए गए फोन नंबरों की डिटेल खंगाली। लोकेशन मिलने पर एक टीम मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई। सोमवार को महिला को पुलिस सकुशल मुजफ्फरनगर से बरामद कर लाई। मामला परिजनों तक पहुंचा तो वह कोतवाली पहुंच गए। पुलिस और परिजनों ने महिला को काफी समझाया। लेकिन महिला नहीं मानी। महिला ने सभी के सामने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता मुजफ्फरनगर निवासी प्रेमी के पास चली गई थी। महिला को मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया है। महिला ने एक बच्चे को साथ लेकर जाने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें