ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीअंग्रेजों के आगे नहीं झुकी लक्ष्मीबाई

अंग्रेजों के आगे नहीं झुकी लक्ष्मीबाई

संस्कार भारती रुड़की की ओर से रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मी बाई के जीवन पर और उनके कृतित्व पर...

अंग्रेजों के आगे नहीं झुकी लक्ष्मीबाई
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 18 Jun 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

संस्कार भारती रुड़की की ओर से रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मी बाई के जीवन पर और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। संगीता सिंघल ने सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी, सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सविता कपूर ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. भारती शर्मा ने लक्ष्मी बाई को भारतीय इतिहास की वीरांगना शिरोमणि बताया। उन्होंने कहा बचपन से ही लक्ष्मी बाई निडर और बहादुर थी। उन्होंने बहुत जल्दी शस्त्र चलाना और घुड़सवारी करना सीख लिया। वह ताकतवर अंग्रेजी सेना के सामने बिल्कुल भी नहीं झुकी और अपनी झांसी देने से स्पष्ट मना कर दिया। आखिर भयंकर युद्ध हुआ और वीरांगना ने दुर्गा की भांति युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हुई। उनका जीवन आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रदेश सचिव डॉ. राजकुमार उपाध्याय, रोशन लाल अग्रवाल, पूजा नंदा, रेनू गुप्ता, मनीषा सिंगल, विवेक काम्बोज ने अपने विचार व्यक्त किए। वेबीनार का संचालन नीलम रहेजा ने किया। अंत में मनीषा सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सुशील मधोक ने वंदे मातरम गाया। कार्यक्रम में राम शंकर सिंह, मनीष श्रीवास्तव, पार्वती पांडे , संगीता श्रीवास्तव , समय सिंह सैनी, अरुण कुमार शर्मा, मनीषा अग्रवाल, रितु गोयल, सविता अग्रवाल, अभिषेक पाठक, मोनिका अरोड़ा, योगेश अग्रवाल, भावना शर्मा, अशोक शर्मा आर्य, विवेक कंबोज, साक्षी त्यागी, प्रवीण रोड, ऋषि पाल सैनी, सुधांशु शर्मा, अनूप कुमार, अजय शर्मा, बृजबाला अरोड़ा, अर्चना चौहान, माधुरी शर्मा, विनय सैनी, प्रदीप त्यागी, नीलम मधोक, सुशील मधोक, किसलय, पायल सैनी, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें