Roorki News: बारिश के बाद निकली तेज धूप, उमस से दिनभर बेहाल रहे लोग
Roorki News: लक्सर में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से राहत मिली, लेकिन तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों का दिन खराब कर दिया। बाजारों में भीड़ कम हो गई और लोग जल्दी घर लौटने लगे। पिछले कई दिनों से मौसम ऐसा ही बना हुआ है, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और किसानों को परेशानी हो रही है।

Roorki News: लक्सर, संवाददाता। शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों का दिनभर बुरा हाल कर दिया। दोपहर होते-होते गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण बाजारों में भीड़ कम रही, जबकि लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते नजर आए। बीच-बीच में चली हवा से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस कम नहीं हुई। ग्रामीण अंकित चौधरी, कपिल चौधरी, अरविंद शर्मा और दीपक ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम का यही मिजाज बना हुआ है। सुबह बारिश और फिर तेज धूप निकलने से उमस लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
खासकर बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


