पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस जारी

Mar 08, 2026 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर, संवाददाता। लक्सर शुगर मिल ने पेराई सत्र बंदी को लेकर पहला नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही मिल गेट सहित सभी क्रय केंद्रों को फ्री कर दिया गया

पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस जारी

लक्सर शुगर मिल ने पेराई सत्र बंदी को लेकर पहला नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही मिल गेट सहित सभी क्रय केंद्रों को फ्री कर दिया गया है। मिल प्रबंधन ने किसानों से जल्द से जल्द अपना गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की है। मिल के अतिरिक्त प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने बताया कि किसानों से बकाया गन्ना समय पर मिल तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इंडेंट जारी कर मिल गेट सहित सभी केंद्रों पर फ्री खरीद करवाई जा रही है। कारखाना महाप्रबंधक डॉ. बीएस तोमर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मिल को 10 से 12 घंटे बंद करने के बाद चलाया जा रहा था।

वहीं गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने किसानों से समय पर गन्ना शुगर मिल में आपूर्ति करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।