ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीयमुनोत्री धाम में कांस्टेबल ने बचाई महिला की जान

यमुनोत्री धाम में कांस्टेबल ने बचाई महिला की जान

कपाट खुलने पर यमुनोत्री धाम दर्शन को पहुंची लखनऊ की महिला यात्री का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मोहन...

यमुनोत्री धाम में कांस्टेबल ने बचाई महिला की जान
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीThu, 05 May 2022 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कपाट खुलने पर यमुनोत्री धाम दर्शन को पहुंची लखनऊ की महिला यात्री का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मोहन ठाकुर ने किसी तरह महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया, जिसके बाद महिला की जान बच गई। बताया गया कि ऑक्सीजन लेबल कम होने की वजह से महिला की तबियत बिगड़ी।

जानकारी के अनुसार कपाट खुलने पर सोनिया चंदक पत्नी ललित यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। धाम के दर्शन करते वक्त अचानक ऑक्सीजन की कमी के कारण सोनिया की तबियत बिगड़ गई। ऐसे में देवदूत बनकर वहां तैनात कांस्टेबल मोहन ने भीड़ से रास्ता निकालते हुए महिला को धाम में खोले गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया और ऑक्सीजन आदि उपलब्ध करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि यदि समय पर महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। एसपी अर्पण यदुवंशी और सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कांस्टेबल की जमकर तारीफ की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें