शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस जारी
लक्सर शुगर मिल ने गन्ने की कमी के चलते पेराई सत्र की बंदी के लिए दूसरा नोटिस जारी किया। मिल प्रबंधन के अनुसार, गन्ने की आपूर्ति में कमी के कारण पेराई प्रभावित हुई है। इससे पहले, 8 मार्च को पहला नोटिस जारी किया गया था। मिल बंद होने से पहले तीन नोटिस जारी किए जाते हैं।

लक्सर, संवाददाता। लक्सर शुगर मिल ने पेराई सत्र की बंदी को लेकर शुक्रवार को दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। पिछले कई दिनों से मिल में गन्ने की कमी बनी हुई है, जिसके चलते पेराई प्रभावित हो रही थी। मिल गेट सहित सभी गन्ना क्रय केंद्रों को भी तौल के लिए फ्री कर दिया गया था। पेराई सत्र की बंदी से पहले शुगर मिल की ओर से तीन नोटिस जारी किए जाते हैं। तीसरे नोटिस के बाद मिल बंद कर दी जाती है। इससे पहले 8 मार्च को मिल प्रबंधन ने पहला नोटिस जारी किया था। मिल के प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने बताया कि पेराई के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही थी, जिससे फैक्ट्री को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


