Roorki News: जानलेवा फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Roorki News: उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के अकौढ़ा कला गांव में युवक राकेश के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी रितिक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, घटना में रितिक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने नौ अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Roorki News: अकौढ़ा कला गांव में युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। नौ अक्तूबर को अकौढ़ा कला निवासी सुमित कुमार पुत्र महिपाल ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। 11 अक्तूबर को रितिक निवासी बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

