रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई होली
कुंती नमन कॉलेज में निदेशक पारस सैनी ने होली पर छात्रों को फूलों की होली खेलने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों में भाग लिया। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल था। कार्यक्रम में कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

कुंती नमन कॉलेज में होली पर निदेशक पारस सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को फूलों की होली खेलने के लिए प्रेरित किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ त्योहार की खुशियां मनाई जा सकें। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्राचार्य ऋषिका चौहान, निदेशक आर.के. जोशी, राघवी सैनी, अलका सैनी, नरेंद्र कुमार, पारुल गोंडवाल, नेहा त्यागी, प्रिंस कुमार, प्रियंका कश्यप, सुगंधा सैनी, मेघा, विशाखा, रिचा पाल, जूही, डॉ. दीपिका, पलक गुप्ता, हिमांशु, रोहित सैनी, मंजू, रसिक पायल, रश्मि पटेल, योगेश कुमार, नरेंद्र भंडारी और अंशिका जगता आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


