ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीआत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाया

आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाया

नदी में छलांग लगाने जा रही एक महिला की जान चमोली पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बचा लिया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को...

आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाया
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीThu, 07 Apr 2022 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नदी में छलांग लगाने जा रही एक महिला की जान चमोली पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बचा लिया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोतवाली चमोली को फोन के जरिए सूचना मिली कि एक महिला अलकनंदा नदी की तरफ रोते हुए छलांग के लिए तट की ओर जा रही है। इस सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक धन राम शर्मा और महिला कांस्टेबल रेखा उप्रेती बिना समय गंवाये नदी तट पर पहुंचे। जहां महिला नदी में पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पकड़ लिया व सांत्वना देकर महिला को कोतवाली लाया गया। महिला से पूछताछ की गयी तो महिला द्वारा बताया गया कि वह अपने पति से नाराज होकर अपने घर हल्दापानी गोपेश्वर से अलकनंदा नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या करने वाली थी। पुलिस द्वारा महिला को आत्महत्या के प्रयास से बचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें