ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकिसानों पर लाठीचार्ज करने से भड़का किसान मोर्चा

किसानों पर लाठीचार्ज करने से भड़का किसान मोर्चा

गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने कड़ा रोष जताया है। मोर्चा पदाधिकारियों ने लक्सर में बैठक कर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी के...

किसानों पर लाठीचार्ज करने से भड़का किसान मोर्चा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 02 Oct 2018 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने कड़ा रोष जताया है। मोर्चा पदाधिकारियों ने लक्सर में बैठक कर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की। कहा कि इसे लेकर बुधवार को मोर्चा रुड़की में विरोध प्रदर्शन करेगा।हरद्विार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों पर मंगलवार सुबह गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज से नाराज उत्तराखंड किसान मोर्चा ने लक्सर में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र मे सभी को अपनी बात कहने और अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकार है। किसान भी केंद्र सरकार को अपनी बात कहने जा रहे थे। परंतु पुलिस ने सरकार की शह पर जिस तरह निर्दोष किसानों के ऊपर लाठीचार्ज किया है, वह पूरे लोकतंत्र के लिए निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन के जिस भी अधिकारी ने किसानों पर लाठीचार्ज के आदेश दिए हैं, उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर बुधवार 3 अक्तूबर को रुड़की में नई कचहरी के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार का पुतला भी दहन किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड, जिलाध्यक्ष महकार सिंह, भंवर सिंह, सुनील कुमार, सतवीर प्रधान, नरेंद्र सिंह, मुन्नु चौधरी, कुलवीर बिट्टू, जोधसिंह, फूलसिंह, वसीम, गुफरान, पाल सिंह, इकराम, यशपाल सिंह, याकूब, असलम, मुस्तकीम, मुर्सलीन, सुधीर कुमार, जसवीर सिंह, शमशद, साधूराम, इकबाल, आकिल हसन, प्रेमसिंह, शहजाद, नरेश लोहान, नाथीराम, सुभाष, रिजवान सहित काफी किसान थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें