एसओजी बनकर पहुंचे बदमाश, 18 लाख की फिरौती वसूली

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

युवक का अपहरण कर 18 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। बदमाश एसओजी टीम के गेटअप में थे, जिससे युवक उन्हें असली पुलिसकर्मी समझ बैठा। बदमाशों ने उसे मुजफ्फरनगर के जंगल में ले जाकर धमकाया। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

एसओजी बनकर पहुंचे बदमाश, 18 लाख की फिरौती वसूली

युवक के अपहरण और 18 लाख रुपये की फिरौती वसूली के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच में सामने आया है कि बदमाश पूरी तरह एसओजी टीम के गेटअप में पहुंचे थे। उनके पहनावे, बातचीत और व्यवहार से युवक उन्हें असली पुलिसकर्मी समझ बैठा। आरोप है कि बदमाशों ने इतना दबाव और डर बनाया कि पीड़ित उनकी पहचान तक नहीं कर पाया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के न्यू आदर्शनगर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग कार से उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को एसओजी का सदस्य बताते हुए पूछताछ के बहाने उसे अपने साथ बैठा लिया।

रास्ते भर उससे सख्ती से पूछताछ की गई और धमकाया गया। आरोप है कि बाद में बदमाश उसे मुजफ्फरनगर के जंगल क्षेत्र में ले गए, जहां उससे लाखों रुपये वसूले गए। पुलिस अब मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। यह भी पड़ताल की जा रही है कि घटना के पीछे कहीं वे लोग तो नहीं हैं, जिनके साथ पहले युवक ने जादुई लोटे के जरिए सम्मोहित कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस युवक के जेल में रहने के दौरान बने संपर्कों और पुरानी रंजिशों की भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा पुलिस कार के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों और वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।