खालसा पंथ के सिरजना दिवस पर संगत हुई निहाल
रुड़की,संवाददाता। गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइन, जादूगर रोड में खालसा पंथ के सिरजना दिवस बैसाखी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया ग
रुड़की, संवाददाता। गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइन, जादूगर रोड में खालसा पंथ के सिरजना दिवस बैसाखी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सजे भव्य कीर्तन दरबार में दूर-दूर से आई संगत ने भाग लेकर गुरबाणी का आनंद लिया। कीर्तन दरबार में कमलजीत सिंह एवं भाई नितिन सिंह ने अपनी मधुर वाणी से कीर्तन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत शबद-कीर्तन से पूरा दरबार वाहेगुरु के नाम से गुंजायमान हो उठा। कीर्तन उपरांत अरदास कर देश की सुख-समृद्धि, अमन और शांति की कामना की गई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


