ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकल्पना सैनी के राज्यमंत्री बनने पर शिक्षकों में खुशी

कल्पना सैनी के राज्यमंत्री बनने पर शिक्षकों में खुशी

शिक्षक नेत्री एवं श्रीगांधी महिला शिल्प इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कल्पना सैनी के उत्तराखंड पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष राज्यमंत्री बनने पर जनपद के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उत्तराखंड...

कल्पना सैनी के राज्यमंत्री बनने पर शिक्षकों में खुशी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 09 Mar 2019 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षक नेता एवं श्रीगांधी महिला शिल्प इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कल्पना सैनी के उत्तराखंड पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष राज्यमंत्री बनने पर जनपद के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आवास विकास में आयोजित सम्मान समारोह में अपनी वरिष्ठ साथी डॉ. कल्पना सैनी के राज्यमंत्री बनने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त कर उनको शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने उनके मनोनयन को समस्त शिक्षक समाज के लिए गर्व की बात बताया। जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने इसे जनपद के लिए सम्मान की बात बताते हुए डॉ. कल्पना सैनी का संघ की ओर से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय संरक्षक भोपाल सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिला मंत्री जितेंद्र पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, प्रमोद सैनी, दीपक शर्मा, सतीश चौधरी, अशोक आर्य, मनोज सैनी, आजाद सिंह, बलराम सिंह, डॉक्टर सूची गुप्ता, वेद प्रकाश सैनी, संगीता राजपूत, गीता मेहंदीरत्ता, ऋतु चौहान, कुमकुम मित्तल, विपिन सैनी, विजेंद्र सैनी आदि ने डॉ. कल्पना सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें