ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की में कलश यात्रा निकाली

रुड़की में कलश यात्रा निकाली

सुनहरा होते हुए नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवनदीप आश्रम में संपन्न हुई। इस दौरान मंत्रोउच्चारन के साथ कलश की स्थापना की...

रुड़की में कलश यात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 15 Jul 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शतचंडी महायज्ञ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 201 महिलाओं ने भाग लिया।

नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवनदीप आश्रम में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। देहरादून हाईवे स्थित द्वारकाधीश कॉलोनी से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ईदगाह चौक, सुनहरा होते हुए नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवनदीप आश्रम में संपन्न हुई। इस दौरान मंत्रोउच्चारन के साथ कलश की स्थापना की गई। वहीं विशेष यज्ञशाला में पूजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मनोज गोयल ने बताया कि एक सप्ताह तक आश्रम में शतचंडी यज्ञ चलेगा। इसके साथ ही 16 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भी प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के श्रद्धालु भागीदारी करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें