
श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे में तीन को नोटिस
श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे में तीन को नोटिस ,श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे में तीन को नोटिस लक्सर, संवाददाता। राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने
राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने हरचंदपुर पहुंचकर शमशान घाट की भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में वहां तीन लोगों के अवैध कब्जे पाए गए। टीम ने निशानदेही कर तीनों कब्जा धारकों को नोटिस तामील करा दिया है। नोटिस में 15 दिन के भीतर कब्जे हटाकर भूमि खाली करने की चेतावनी दी गई है। हरचंदपुर गांव निवासी नैन सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल और तहसील दिवस में शिकायत कर बताया था कि हरचंदपुर चिड़ियापुर गांव का काफी बड़ा श्मशान घाट है, पर इसकी कुछ जमीन पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसमें कुछ जगह पर उन्होंने झोपड़ी, टीन शेड आदि डालकर अस्थाई निर्माण भी कर लिया है।
कहा था कि इससे दोनों गांवों में लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इसमें कार्रवाई की मांग की थी। उनकी शिकायत पर मंगलवार को राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम ने पूरे श्मशान घाट की पैमाइश की। पैमाइश में कुछ भूमि पर तीन लोगों के अवैध कब्जे होने की पुष्टि हुई। टीम के कानूनगो उम्मीद सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के मुताबिक खसरा 178 में कुल 0.172 हेक्टेअर जमीन श्मशान घाट के नाम दर्ज है। इसकी पैमाइश कर हड़बड़ी कर दी है तीनों कब्जा धारकों को 15 दिन के भीतर कब्जा हटाने के नोटिस मौके पर ही दे दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन खुद पुलिस बल की मदद से इसे हटवाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




