प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 14, 2025 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रुड़की, संवाददाता। गोवंश संरक्षण स्क्वायड व सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को इमली रोड पर छापेमारी की। छापेमारी में एक व्यक्ति को 160 किल

प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

गोवंश संरक्षण स्क्वायड व सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को इमली रोड पर छापेमारी की। छापेमारी में एक व्यक्ति को 160 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया है। गोवंश संरक्षण स्क्वायड व सिविल लाइंस पुलिस को मंगलवार के दिन इमलीरोड पर एक घेर में प्रतिबंधित मांस के कटान की मुखबिर से सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो बिना लाइंसेस कटान होते हुए पाया गया। पुलिस टीम को देखकर एक युवक फरार हो गया जबिक उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसके कब्जे से बिना लाइसेंस 160 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था। पुलिस ने आशु कुरैशी पुत्र बाबू कुरैशी, बाबू कुरैशी पुत्र रशीद निवासी सत्ती मोहल्ला के खिलाफ पशु क्ररता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि बुधवार को नामजद आरोपी आशु कुरैशी को न्यायालय में पेश कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।