झबरेड़ा में घर-घर बांटी गईं कूड़ा संग्रह की बाल्टियां
Feb 25, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा नगर पंचायत की ओर से बुधवार को कस्बे की सभी दुकानों और घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियां वितरित की गईं
झबरेड़ा नगर पंचायत की ओर से बुधवार को सभी दुकानों और घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियां बांटी गईं। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि कस्बे को साफ और स्वच्छ रखना केवल नगर पंचायत की ही नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पर्यावरण मित्र सुबह और शाम दो समय झाड़ू लगाने के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे हैं। जहां गलियां संकरी हैं, वहां छोटे वाहनों के माध्यम से कूड़ा संग्रह किया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


