आईपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडियम के बच्चों ने लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

लक्सर,संवाददाता। आईपी इण्टर कॉलेज लक्सर में उत्तराखंड बोर्ड रामनगर ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें आईपी इंटर कॉलेज लक्

आईपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडियम के बच्चों ने लहराया परचम

लक्सर,संवाददाता। आईपी इण्टर कॉलेज लक्सर में उत्तराखंड बोर्ड रामनगर ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें आईपी इंटर कॉलेज लक्सर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छवि ने 92 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। इंटरमीडिएट में सभी 106 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में 132 बच्चों में से 102 बच्चे प्रथम श्रेणी से एवं अन्य बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। आईपी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सचिन मितल ने बताया कि इंटरमीडिएट में छवि ने 92 प्रतिशत, अंजली 91 प्रतिशत, आयुषी रानी 90 प्रतिशत, अंशु रानी 89.8 प्रतिशत, तनु 89.6 प्रतिशत, स्मृति गुप्ता 89.2 प्रतिशत, अनुप्रिया 88.8 प्रतिशत, अलीना 87.4 प्रतिशत, श्रद्धा सैनी 85.8 प्रतिशत व प्रियांशी सैनी 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आयुष ने 90 प्रतिशत, शिवांश 87 प्रतिशत, दीपिका 87 प्रतिशत, तनु चावला 86 प्रतिशत,लक्ष्मी 85 प्रतिशत, वंश देव 84 प्रतिशत, अक्षिता सैनी 83 प्रतिशत, सोनू 82 प्रतिशत, अंशिका/संदीप 82 प्रतिशत, साक्षी देवी 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।