Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsInvestigation Disrupted by Villagers Protest Over Teacher Dispute in Mahatpur Village School
स्कूल में जांच करने पहुंची टीम के सामने ग्रामीणों का हंगामा

स्कूल में जांच करने पहुंची टीम के सामने ग्रामीणों का हंगामा

संक्षेप:

महावतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच विवाद की जांच के लिए पहुंची तीन सदस्यीय टीम के सामने ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने एमडीएम कक्ष खुलवाने की मांग की और मात्रा कम मिलने...

Sep 11, 2025 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

भंगेड़ी महावतपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षिकाओं के बीच चल रहे विवाद की जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम के सामने ही ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने टीम के सामने एमडीएम कक्ष खुलवाने की मांग की। कक्ष खोलने पर वहां एमडीएम की मात्रा कम मिलने पर भी सवाल खड़े हुए। वहीं, हंगामे के बीच जांच टीम को आधी कार्रवाई के बीच ही वापस आना पड़ेगा। रुड़की ब्लॉक के भंगेड़ी महावतपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। दोनों शिक्षिकाएं एक-दूसरे पर अनेक आरोप लगा रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन आरोपों की जांच के लिए बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। गुरुवार को कमेटी मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंची। जांच टीम के स्कूल पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने स्कूल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर एमडीएम कक्ष खुलवाने की मांग की। टीम ने लोगों की मौजूदगी में एमडीएम कक्ष का ताला खोला तो यहां पर चावल की मात्रा कम मिली। इस पर ग्रामीण विशाल, रविन्द्र कुमार, सैयद, सोनू, राजकुमार, विजय, शमीम आदि ने आरोप लगाया कि स्कूल का माहौल खराब होता जा रहा है। बच्चों को एमडीएम पूरी मात्रा में नहीं दिया जा रहा। लोगों के हंगामे के बीच कमेटी जांच नहीं कर पाई। कमेटी में शामिल कमलेश पंवार, अर्चना शुक्ला और ताजीम अली ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं के बीच काफी मतभेद हैं, जिसके लिए दोनों अध्यापिकाओं के लिखित में बयान लिए गए हैं। भोजनमाता और एसएमसी अध्यक्ष के भी बयान लिए गए हैं। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण ठीक नहीं है। अभी जांच के पूरी होने में समय लगेगा। उसके बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।