रुड़की में किड्स मैराथन में बच्चों ने दिखाया दमखम

Mar 08, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रुड़की में किड्स मैराथन में नन्हें मुन्नों ने दिखाया दमखमरुड़की में किड्स मैराथन में नन्हें मुन्नों ने दिखाया दमखमरुड़की में किड्स मैराथन में नन्हें म

रुड़की में किड्स मैराथन में बच्चों ने दिखाया दमखम

नगर के सिबलिंग्स नर्सरी स्कूल की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किड्स मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। किड्स मैराथन का आयोजन पुरानी गंगनहर किनारे बीईजी रोइंग क्लब के समीप स्थित ट्रैक पर किड्स मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, समाजसेवी मनीषा बत्रा और समाजसेवी पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। विधायक बत्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित होती है।

मैराथन के दौरान नन्हे धावकों को दौड़ते देख अभिभावक भी फूले नहीं समाए और तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की संस्थापक किरण कौशिक व अतिन कौशिक ने बताया कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते रहते हैं। इस मौके पर सुखपाल कौशिक, समलेश गर्ग, शैफाली गर्ग व रीनू कौशिक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान जारा, साक्षी धालियाँ, साक्षी यादव, वंशिका, कायनात, गार्गी, निक्की, कमला, रीना, विनीत और ताज़ीम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। मैराथन के समापन पर विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।