Roorki News: इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की अध्यक्ष बनीं स्तुति

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: रुड़की के इनर व्हील क्लब स्पार्कल्स का अधिष्ठापन समारोह हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के लिए अपने कार्यों की घोषणा की। अध्यक्ष स्तुति गोयल की अगुवाई में क्लब ने जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व ई-वेस्ट जागरूकता के लिए पहल की।

Roorki News: इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की अध्यक्ष बनीं स्तुति

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स का अधिष्ठापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को विधिवत दायित्व सौंपा। नई टीम ने सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में स्तुति गोयल ने अध्यक्ष, सीमा भाटिया ने उपाध्यक्ष, चांदनी मांगलिक ने सचिव, स्वीटी अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, मीता भाटिया ने आईएसओ तथा शुबि मसूद ने संपादक का पदभार ग्रहण किया। समारोह की मुख्य अतिथि रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल रहीं, जबकि हेमा पंत, सुजाता आहूजा, शशि कीर और सीमा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब ने समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद छात्रा को विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल भेंट की तथा दूसरी छात्रा की स्कूल फीस जमा कर उसकी शिक्षा जारी रखने में सहयोग किया। इसके अलावा एक जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर और एक जरूरतमंद परिवार को राशन भी उपलब्ध कराया गया। हरेला पर्व के अवसर पर क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के तहत सदस्यों की बेटियों के जन्मदिन पर पौधा भेंट करने की वर्षभर चलने वाली पहल शुरू करने की घोषणा की। साथ ही ई-वेस्ट के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए सदस्यों द्वारा एकत्रित ई-वेस्ट को पुनर्चक्रण के लिए आईआईटी रुड़की की टीम को सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष स्तुति गोयल ने आगामी वर्ष में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े विभिन्न सामाजिक प्रकल्प संचालित करने की घोषणा की। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष निशा सुराना ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की पूर्व अध्यक्ष गीता गर्ग और साक्षी त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान क्लब में नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।