ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीस्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया

स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया

कहा कि मन, मस्तिष्क और ऊर्जा इनका यदि उपयोग किया जाए तो सफलता से कोई रोक नहीं सकता। राजकुमार ने घरेलू हिंसा के बारे में बताया। कहा कि बालिकाओं को इसके लिए जागरूक रहना होगा। नरेंद्र आहूजा ने कहा कि...

स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 03 Mar 2020 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर में छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया। केएलडीएवी पीजी कॉलेज के शिविर में स्वयं सेवियों ने पौधरोपण किया।

दोनों कॉलेजों का सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है। मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज के शिविर में बौद्धिक सत्र में संस्कार भारती विद्यालय सुनहरा के राजकुमार उपाध्याय ने व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। कहा कि मन, मस्तिष्क और ऊर्जा इनका यदि उपयोग किया जाए तो सफलता से कोई रोक नहीं सकता। राजकुमार ने घरेलू हिंसा के बारे में बताया। कहा कि बालिकाओं को इसके लिए जागरूक रहना होगा।

नरेंद्र आहूजा ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए आत्मविश्वास जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी नीरा पाहवा, अनस, पारुल, लक्ष्मी, वर्णिका, रितिका, प्रियंका आदि मौजूद रहे। केएल डीएवी पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर के तहत स्वयं सेवियों ने पनियाला में पौधारोपण कर प्रर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान संजय अरोड़ा और डॉ. विनय गुप्ता ने स्वयं सेवियों को विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनूराम, डॉ. किरन भारती, रणतेज सिंह, राजेश नौटियाल, सुभाष आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें