Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsIndustrial Area Struggles with Poor Road Conditions After Rain Workers Face Difficulties
औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

संक्षेप:

बारिश के बाद भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे श्रमिकों और वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय उद्यमियों ने सड़क और बिजली की सुविधाओं की कमी की शिकायत की है। दशकों से यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और स्थाई समाधान की मांग की जा रही है।

Jan 31, 2026 04:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

बारिश के बाद से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से फैले कीचड़ से आने-जाने वाले श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करते हुए पहुंचना पड़ा रहा है। साथ ही सड़कों में बने गड्ढे में वाहनों के फंसने से चालकों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्थाई समाधान की मांग की। दशकों से बना भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र अभी तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आज भी यहां हल्की बारिश होते ही सड़कें बदहाल हो जाती है। दो दिन पहले अचानक आई बारिश से भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर पानी भर जाने से आने-जाने वाले उद्यमी व कर्मचारियों को फैक्ट्री तक पहुंचने में ही भारी दिक्कतें उठानी पड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में माल ढोने वाले वाहन भी पानी में फंस जाने से चालक परेशान है। उद्यमी कुलदीप सिंह ने बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में मूल सुविधाएं नहीं है। सड़कों की स्थिति दयनीय हालत में है, जिसमें हल्की बारिश में ही सड़कों में पानी भर जाने से काफी सुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार उद्यमी मिलकर मामले की शिकायत सरकरा और प्रशासन तक कर चुके हैं, लेकिन मामला जस का तस बना हुआ है। वहीं उद्यमी शिवम गोयल ने बताया कि काफी समय से भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र सुविधाओं से वचित है। यहां सड़कों के साथ-साथ बिजली की कटौती भी चरम सीमा पर रहती है। इससे उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव गौतम कपूर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से लेकर उद्योग मंत्री तक को अवगत कराया गया है, लेकिन आज औद्योगिक क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।