आवेदनों के आधार पर दिव्यांगों दिए जाएंगे कृत्रिम अंग
भारत विकास परिषद ने गोशाला में निशुल्क कृत्रिम अंग सेवा प्रकल्प की शुरुआत की। संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन आवेदन के आधार पर होगा। पूजा गुप्ता ने इच्छुक लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजने का आग्रह किया। परिषद विभिन्न जनसेवा कार्यों में सक्रिय है।
रुड़की, संवाददाता। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से निशुल्क कृत्रिम अंग सेवा प्रकल्प का शुभारंभ गोशाला में गोसेवा एवं गो-पूजन के साथ किया गया। संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया कि कृत्रिम अंग के लिए प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। पूजा गुप्ता ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी निम्न दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। परिषद के वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद पूर्व से ही विभिन्न जनसेवा कार्यों में सक्रिय रही है और यह प्रकल्प भी उसी सेवा परंपरा का विस्तार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


