सिविल अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

सिविल अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

संक्षेप:

बरसाती मौसम में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसमें डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सक एहतियात के तौर पर डेंगू की जांच करवा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि...

Aug 21, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

बरसाती मौसम में वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। चिंताजनक बात यह है कि वायरल के मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण आ रहे है। जिसके चलते एहतियात के तौर पर चिकित्सक मरीजों की डेंगू जांच भी करा रहे है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। लगातार बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन आ गया है। इसके चलते सिविल अस्पताल में वायरल के मरीज बढ़ गए है। अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को मितली, सिर दर्द व जोड़ों में दर्द की शिकायत भी आ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चिकित्सकों के मुताबिक जोड़ों में दर्द, सिर में तेज दर्द आदि डेंगू के लक्षण होते है। वायरल में अक्सर इस तरह की परेशानी मरीजों में देखने को नहीं मिलती है। डेंगू की आशंका को देखते हुए मरीजों की अन्य जांच के साथ ही डेंगू की रैपिड जांच भी कराई जा रही है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में वायरल के मरीज अधिक आ रहे है। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी वायरल की चपेट में आ रहे है। डेंगू को लेकर अस्पताल पूरी तरह से सर्तक है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी भी मरीज में डेंगू का कोई लक्षण मिलता है तो उसकी डेंगू की जांच जरूर कराएं, ताकि समय रहते मरीज का उपचार शुरू हो सके।